Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल

Bilaspur: बिलासपुर में बिलासा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद समर शेड्यूल में एक भी फ्लाइट नहीं उतरेगी. पिछले दिनों रात में विमान सेवा को लेकर एक ट्रायल हुआ था. जिसमें टेस्टिंग पास हो गई थी और इसके बावजूद समर शेड्यूल में एक भी विमान या इसकी सुविधा बिलासपुर को नहीं मिली है.

वहीं अधिकारियों का कहना है कि यह फाइनल शेड्यूल नहीं है लेकिन फिलहाल जो शेड्यूल निकला है. उसमें बिलासपुर-अंबिकापुर कनेक्टिविटी एक बार फिर जोड़ दी गई है.

कुछ दिन पहले हुई थी नाइट लैंडिग की सफल टेस्टिंग

बता दें कि बीते दिनों पहली बार एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग का सफल परीक्षण किया गया. छत्तीसगढ़ शासन के स्टेट प्लेन से लैंडिंग की टेस्टिंग की गई, जिसमें रनवे लाइटिंग सिस्टम, एप्रोच लाइट्स और एयर ट्रैफिक कॉर्डिनेशन सहित सभी तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की गई. ट्रायल के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं थी.

हाई कोर्ट ने दस्तावाजों के साथ मांगी जानकारी

वहीं इसी बीच बिलासा एयरपोर्ट में हवाई सेवा से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने निर्देश दिए कि एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग सहित जो भी कार्य शुरू किए जा रहे हैं, उनकी जानकारी दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत करें. कोर्ट ने अगली सुनवाई 25 फरवरी को रखी है.

बिलासपुर-अंबिकापुर के लिए फिर शुरू होगी फ्लाइट

बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए विमान सेवा शुरू हो गई है. अधिकारियों का कहना है कि बिलासपुर से अंबिकापुर की यात्रा 50 मिनट में तय होगी वही बिलासपुर से हैदराबाद फ्लाइट जल्द शुरू होने की बात कही जा रही है सबसे अच्छी बात यह है की अब सोमवार से शनिवार तक यानी रविवार छोड़कर पूरे सप्ताह बिलासपुर वासियों को फ्लाइट की सुविधा मिलने वाली है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *