बढ़ते कदम संस्था का सेवा संकल्प: भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को राहत

भीषण गर्मी में जब इंसानों के लिए राहत पाना मुश्किल हो रहा है, ऐसे में बढ़ते कदम संस्था ने पशु-पक्षियों के लिए दया और सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। संस्था के “दाना सकोरा और कोटना वितरण प्रोजेक्ट” के तहत 17 और 18 मई को रायपुर शहर में सैकड़ों पक्षियों के लिए पानी और दाना उपलब्ध कराया गया।

प्रोजेक्ट प्रभारी प्रेम प्रकाश मध्यानी और अजय वलेचा ने जानकारी दी कि 17 मई 2025, शनिवार की सुबह गांधी उद्यान में 150 सकोरे, दाने के पैकेट और 6 कोटना बांटे गए। वहीं 18 मई की शाम को भाटागांव में 250 सकोरे, दाने के पैकेट और 6 कोटना निःशुल्क वितरित किए गए। यह सेवा कार्यक्रम पशु-पक्षियों को गर्मी से राहत दिलाने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

इस नेक कार्य में डॉ. गोपाल चावला, राजू भाई तारवानी, तेजभान जग्गा, इंदर बृजवानी, अमरलाल लखवानी, कविता चावला, शांति गोवानी सहित अनेक समाजसेवी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने अपने घरों के छतों और आसपास पक्षियों के लिए पानी और दाना रखने का संकल्प लिया।

गौरतलब है कि संस्था बढ़ते कदम पिछले 17 वर्षों में लगभग 1 लाख सकोरे-दाने के पैकेट और 10 हजार से अधिक कोटनों का वितरण कर चुकी है। यह सेवा भावना जनमानस में सराहना का विषय बनी हुई है।

बढ़ते कदम संस्था के इस प्रेरणादायक प्रयास को स्थानीय लोगों ने खुले दिल से सराहा और भविष्य में ऐसे और सेवा कार्यों में भागीदारी का वादा किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *