अंबिकापुर में 51 हजार ग्रामीण आवासों का गृह प्रवेश, लखपति दीदियों को मिला सम्मान

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़), 14 मई 2025: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और पीएम जनमन योजना के तहत नवनिर्मित 51 हजार आवासों के लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराकर उन्हें खुशियों की चाबी सौंपी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव, तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, हितग्राही और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस भव्य आयोजन के दौरान, स्व सहायता समूहों की उत्कृष्ट दीदियों को भी विशेष सम्मान दिया गया। इन महिलाओं ने मेहनत और आत्मनिर्भरता के बल पर “लखपति दीदी” बनकर अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी प्रेरणा दी है।

विशिष्ट अतिथियों में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *