तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को कुचला, मौके पर मौत के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम

Bilaspur : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क किनारे पैदल चल रही एक बुजुर्ग महिला की तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। Bilaspur Road Accident की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल हाईवा वाहन को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार यह घटना Kota, Bilaspur थाना क्षेत्र की है। ग्राम मझवानी की रहने वाली 65 वर्षीय जमुना गोड़ अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने ग्राम रतखंडी आई हुई थीं। मंगलवार को वह सड़क किनारे पैदल चल रही थीं, तभी कोटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे हाईवा वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला वाहन के पहिए के नीचे आ गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर Belgahna चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद आरोपी चालक हाईवा को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

इस Bilaspur Road Accident की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी।

अधिकारियों ने शासन की ओर से तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपये देने की घोषणा की, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और यातायात फिर से सामान्य हो सका। वहीं पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *