हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर परिसर में होगा सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह
भीलवाड़ा, 4 फरवरी। धर्मनगरी भीलवाड़ा भारत में पहली बार सनातन समागम एवं दीक्षा दान प्रसंग के भव्य आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। इस आयोजन के माध्यम से देश-विदेश से सनातनी धर्मप्रेमी भीलवाड़ा में आएंगे। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के तीन ब्रह्चारियों को दीक्षा भी प्रदान की जाएगी। हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज के मार्गदर्शन में 19 से 26 फरवरी तक होने वाले सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी है। आयोजन समिति की ओर से महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज के सानिध्य में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस आयोजन के बारे में जानकारी दी गई। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी महाराज ने बताया कि दीक्षा दान समारोह के उपलक्ष्य में होने वाला सनातन मंगल महोत्सव आयोजन किसी संस्था या संगठन विशेष का नहीं होकर समस्त सर्व सनातन समाज के द्वारा आयोजित हो रहा है ओर इस आयोजन के माध्यम से सनातन एकता का संदेश पूरी दुनिया को दिया जाएगा। एक संगत-एक पंगत, एक भाषा- एक भूषा की भावना से हो रहे इस भव्य आयोजन में आठ दिन तक धर्म ओर भक्ति की भावना से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम होंगे। दीक्षा दान समारोह एवं संत समागम का मुख्य आयोजन 26 फरवरी को सुबह 9 बजे से होगा। इस समारोह में दीक्षार्थी ब्रह्मचारी इन्द्रदेव, कुनाल एवं सिद्धार्थ को विधिपूर्वक दीक्षा प्रदान की जाएगी। दीक्षा दान समारोह में 25 फरवरी को प्रात: 8 बजे अयोध्या नगर, दूधाधारी मंदिर से भव्य संत दर्शन एवं सनातन शोभायात्रा प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर पहुंचेगी। सनातन मंगल महोत्सव के तहत 19 से 25 फरवरी तक श्रीधाम वृन्दावन के कथा व्यास डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर के मुखारबिंद से श्रीमद भागवत कथा का वाचन होगा। इसी तरह 19 से 26 फरवरी तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से श्रीधाम वृन्दावन के रसिकाचार्य कुंजबिहारी शर्मा श्री निकुंज बिहारी रासलीला मण्डल के लीलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन होगा। इस एतिहासिक सनातन मंगल महोत्सव को सफल बनाने के लिए भीलवाड़ा नगर के समस्त हिन्दू समाज की जाति-बिरादरी का सेवा के लिए जुड़ाव बढ़ रहा हैं। इसी उद्देश्य को लेकर यह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। आयोजन को भीलवाड़ा के धार्मिक इतिहास में यादगार समारोह बनाने के लिए सभी सनातनी बंधु तन-मन से सहयोग देने के लिए स्वयं को समर्पित करने के भाव प्रदर्शित कर रहे है। भीलवाड़ा के धर्मस्थलों व मंदिरों के महन्त महात्माओं का भी पूरा सहयोग इस आयोजन में प्राप्त हो रहा है। आयोजन के मुख्य व्यवस्थापक का दायित्व महंत स्वरूपदास उदासीन अजमेर, महंत लक्ष्मणदास त्यागी भीलवाड़ा एवं महंत हनुमानराम उदासीन पुष्कर निर्वहन कर रहे है। सनातन मंगल महोत्सव में आने वाले संत महात्माओं ओर भक्तों की व्यवस्था में संत मायाराम, संत राजाराम, संत गोविन्दराम सहित हंसगंगा हरिशेवा भक्त मण्डल जुटे रहेंगे।
भव्य पोथी कलश यात्रा के साथ होगा सनातन मंगल महोत्सव का आगाज
आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव का आगाज 19 फरवरी को सुबह 9 बजे श्रीमद् भागवत महापुराण पोथी कलश यात्रा से होगा। कलश यात्रा पोस्टऑफिस के सामने स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर महंत बाबुगिरी जी के यहां से प्रारंभ होकर हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर पहुचेंगी। कलश यात्रा में भीलवाड़ा के धार्मिक ओर सामाजिक संगठनों के साथ विभिन्न महिला मण्डलों से जुड़ी हजारों श्रद्धालु महिलाएं शामिल होगी। महोत्सव के दौरान विश्व शांति, सर्व संकट निवारण एवं विश्व कल्याण की भावना से प्रतिदिन सुबह 8 बजे से वैदिक अग्नि अनुष्ठान पंचकुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन होगा। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से श्री अष्टोतर शत (108) भागवत मूल पाठ एवं शतचण्डी पाठ होगा। सनातन मंगल महोत्सव के दौरान अनवरत अखण्ड श्रीमद् भगवतगीता पाठ, श्री रामचरितमानस पाठ, श्रीचंद सिद्धांत सागर पाठ, अखण्ड श्री रामनाम संकीर्तन होगा। काशी के यज्ञाचार्य कामेश्वरनाथ तिवारी के सानिध्य में यज्ञ सम्पादन एवं चारों वेद के मूल पाठ का पारायण होगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 6 बजे से काशी की तर्ज पर काशी के ब्राह्मणो द्वारा गंगा आरती का आयोजन होगा। इन सभी कार्यक्रमों की पूर्णाहुति 25 फरवरी को होगी। श्रद्धालुओं का समष्टि भण्डारा 26 फरवरी दोपहर 1 बजे से अग्रवाल उत्सव भवन बस स्टैंड में होगा।

दीक्षा दान समारोह एवं संत समागम में पहुंचेंगे देश-विदेश से भक्तगण
सनातन मंगल महोत्सव के अंतिम दिन 26 फरवरी को सुबह 9 बजे से हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में बने विशाल पांडाल में दीक्षा दान समारोह एवं संत समागम का आयोजन होगा। इसमें आश्रम के तीन दीक्षार्थी ब्रह्मचारी इन्द्रदेव, कुनाल एवं सिद्धार्थ को विधिपूर्वक दीक्षा प्रदान की जाएगी। समारोह में उदासीन कार्ष्णि पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी गुरूशरणानंद जी महाराज रमणरेती गोकुल वन मथुरा, परम त्यागी तपस्वी बाबा कल्याण दास जी महाराज अमरकंटक, गुरू गंगेश्वर धाम के अध्यक्ष महामंडेलश्वर स्वामी भास्कारानंद जी महाराज, श्री रैवासा वृन्दावन धाम के श्री अग्रपीठाधीश्वर मलूकपीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेन्द्रदास देवाचार्य महाराज सहित देवभूमि भारत के सैकड़ो महान महामंडलेश्वर, श्री महंत, महंत सहित संत महात्माओं का सानिध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त होगा।

संत दर्शन एवं शोभायात्रा देगी सनातन एकता का संदेश
सनातन मंगल महोत्सव के तहत दीक्षा दान समारोह से एक दिन पूर्व 25 फरवरी प्रात: 8 बजे भीलवाड़ा में संत दर्शन एवं सनातन शोभायात्रा का आयोजन होगा। इस आयोजन के माध्यम से संत दर्शन के साथ सनातन की समरसता की झलक भी दिखेगी। भीलवाड़ा के शहीद चौक अयोध्यानगर (दूधाधारी मंदिर) से प्रारंभ होने वाली शोभायात्रा में दीक्षार्थी ब्रह्मचारियों, संत महापुरूषों के साथ नगर प्रभात फेरी मण्डलियां शामिल होगी। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु भाई बहन शामिल होकर सनातन एकता प्रदर्शित करेंगे। शोभायात्रा नगर परिक्रमा करते हुए हरि शेवा उदासीन आश्रम, सनातन मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी।
शोभायात्रा में भारत के कई राज्यों से कलाकार आएंगे।
भागवत कथा महोत्सव में हर दिन अलग-अलग प्रसंगों का वाचन, पहली बार भीलवाड़ा आएंगे भागवातचार्य डॉ. पाराशर
सनातन मंगल महोत्सव में 19 से 25 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन होगा। व्यास पीठ से श्रीधाम वृन्दावन के भागवातचार्य डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर के मुखारबिंद से प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक कथा वाचन होगा। पहले दिन व्यास पीठ पर श्रीमद् भागवत की स्थापना के साथ श्रीमद् भागवत महात्म्य मंगलाचरण कथा प्रारंभ होगी। इसी तरह दूसरे दिन 20 फरवरी को भीष्म स्तुति व परीक्षित जन्म, तीसरे दिन सती चरित्र व ध्रुव चरित्र, चौथे दिन राम कथा व नंद महोत्सव प्रसंग का वाचन होगा। कथा में पांचवे दिन 23 फरवरी को श्रीकृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा, छठे दिन महारास एवं रूक्मणी विवाह एवं समापन दिवस पर 25 फरवरी को सुदामा चरित्र प्रसंग एवं भागवतसार का वाचन होगा। श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का लाइव प्रसारण दिनांक 19 से 25 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 से सांय 4 बजे तक
आस्था भजन चैनल व यूट्यूब- Hari Shewa Sanatan Mandir व फेसबुक आईडी- हरीशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर, भीलवाड़ा (राज.) पर होगा।
सनातन संस्कृति की झलक दिखाएगा महोत्सव
सनातन मंगल महोत्सव का आयोजन पूरी तरह सनातन धर्म की मर्यादा ओर गरिमा के अनुरूप होगा ओर हर आयोजन सनातन संस्कृति के आध्यात्मिक स्वरूप की झलक प्रस्तुत करने वाला होगा। आयोजन में शामिल होने वाले श्रद्धालु भक्तों को सनातन संस्कृति मर्यादानुसार वस्त्र धारण करने होंगे। श्रीमद् भागवत महापुराण मूल पाठ के जजमान बनने पर सभी समाज के लोगो की दक्षिणा केवल एक रूपए का सिक्का एवं श्री फल हैं।
क्या होता है दीक्षा दान समारोह
गुरू दीक्षा भारतीय सनातन संस्कृति में आध्यात्मिक परम्परा का पावन संस्कार है। हरिशेव…



















