13 मई 2025 राशिफल: आज मंगलवार को चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक में प्रवेश कर रहा है, जिससे सभी 12 राशियों के जीवन में खास प्रभाव दिखेगा।
मेष राशि वालों के लिए यह समय आध्यात्मिक अनुभवों और रहस्यपूर्ण बातों में रुचि लेने का है। हालांकि, नए काम की शुरुआत फिलहाल टालें और यात्रा के दौरान सतर्क रहें।
वृषभ राशि के जातकों को आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने और सामाजिक गतिविधियों का लाभ मिलेगा। व्यापार में भी साझेदारी से लाभ संभव है।
मिथुन राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन ऑफिस में तनाव से बचें।
कर्क राशि के लिए दिन थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। पेट से जुड़ी तकलीफें और खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है।
सिंह राशि वालों को घर में मतभेद झेलने पड़ सकते हैं। मां की सेहत का ध्यान रखें और किसी भी बड़ी खरीदारी से बचें।
कन्या राशि के लिए दिन ऊर्जा से भरपूर है। काम में सफलता मिलेगी और परिवार व दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
तुला राशि को आज वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। किसी भी फैसले से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं।
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह दिन खास है। मन प्रसन्न रहेगा, रिश्तों में मधुरता आएगी और घर में शुभता का माहौल रहेगा।
धनु राशि को आज क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह है। खर्चे बढ़ सकते हैं, और मानसिक बेचैनी रह सकती है।
मकर राशि के लिए आज का दिन लाभदायक है। अधूरे काम पूरे होंगे और रिश्तों में मजबूती आएगी।
कुंभ राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। धन लाभ और परिवार में खुशी का योग है।
मीन राशि वालों को आज मानसिक शांति बनाए रखनी चाहिए। किसी बड़े निर्णय से बचें और केवल अपने काम पर ध्यान दें।



















