आज का दिन ज्योतिष के नजरिए से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। 10 मई 2025 का राशिफल बता रहा है कि कुछ लोगों को व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा तो कुछ को खर्च और मानसिक तनाव से जूझना पड़ सकता है।
मेष राशि के जातकों को काम में सफलता और पारिवारिक सुख मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और सेहत भी बेहतर रहेगी।
वृषभ राशि वालों को आज पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है, जबकि प्रेम में समझदारी जरूरी होगी।
मिथुन राशि के लिए घर-परिवार में तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और वाहन या संपत्ति से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
कर्क राशि के जातकों को रिश्तेदारों से मिलने का अवसर मिलेगा लेकिन दोपहर बाद मानसिक थकान हो सकती है।
सिंह राशि के लिए आज का दिन व्यावसायिक रूप से अनुकूल रहेगा। आपकी वाणी प्रभावी रहेगी और कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी।
कन्या राशि वालों को आज आर्थिक लाभ के साथ विदेश से भी अच्छे समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला राशि के लिए खर्च बढ़ेगा और मानसिक अस्थिरता रहेगी। हालांकि दोपहर के बाद स्थिति कुछ बेहतर होगी।
वृश्चिक राशि के जातकों को यश और धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, लेकिन शारीरिक थकान का अनुभव हो सकता है।
धनु राशि को आज परिवार और ऑफिस दोनों जगह सराहना मिलेगी। व्यापार में भी लाभ होगा।
मकर राशि के लिए दिन शुभ है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कोई अधूरा काम पूरा होगा।
कुंभ राशि के लोगों को आज अनावश्यक विवादों से बचना चाहिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन राशि वालों को आज भागीदारी वाले व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन दोपहर बाद स्वास्थ्य का ध्यान रखें।



















