पूर्वोत्तर भारत में बारिश ने मचाई तबाही : मिजोरम में घर और होटल ढहे, कई लोग मारे गए,असम में भी पांच की मौत

दिल्ली। इस साल देश में समय से पहले मानसून के पहुंचने से पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश ने जमकर तबाही मचा रही है। बीते 24 घंटों में मिजोरम में हुई भारी बारिश के चलते कई घर ढह गए हैं। वहीं कई लोगो की जान भी है। असम में भी भारी बारिश के बात कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। पांच लोगों की मौत भी हुई है। बारिश के चलते सिक्किम, त्रिपुरा, मेघायल समेत कई राज्यो बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

मौसम ने इस बार मई में ही अपने तेवर दिखाना शुरू दिया है। दक्षिण मिजोरम के लॉन्ग्टलाई शहर में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण पांच घर और एक होटल ढहने से कई लोगों के मारे जाने की खबर है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे लॉन्ग्टलाई के बाजार वेंग और चांदमारी इलाकों के सीमावर्ती इलाके में हुई, जब भूस्खलन की चपेट में घर और होटल आ गए।

जानकारी के मुताबिक होटल में ठहरे म्यांमार के कई लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि लॉन्ग्टलाई जिले के सबसे बड़े नागरिक सामाजिक संगठन यंग लाई एसोसिएशन (वाईएलए) के स्वयंसेवकों के साथ राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसआरडीएफ) और तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन के कर्मियों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

भारी बारिश के कारण गुवाहाटी शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर सिक्किम में भी भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी उफान पर है। कई इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश के चलते पूर्वोत्तर के कई राज्यों में जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

असम में बच्चों समेत पांच की मौत
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार पिछले 24 घंटों में कामरूप (मेट्रो) जिले में भूस्खलन की घटनाओं के कारण बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। आज सुबह की रिपोर्ट के अनुसार, शहरी बाढ़ से कुल 3 जिले और 5 राजस्व मंडल प्रभावित हुए हैं। सबसे अधिक प्रभावित जिलों में कामरूप, कामरूप (मेट्रो) और कछार शामिल हैं। इन जिलों में 10,150 लोग प्रभावित हुए हैं।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत में अगले एक सप्ताह के दौरान व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश जारी रहने की संभावना है। 1 जून तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा होने के आसार हैं। अगले सात दिनों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके अतिरिक्त, 30 मई को मेघालय में अलग-अलग जगहों पर असाधारण रूप से भारी वर्षा हो सकती है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 30 मई से 1 जून तक केरल और माहे, कर्नाटक में हल्की, मध्यम वर्षा का अनुमान है।

त्रिपुरा में भी जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित
त्रिपुरा में शुक्रवार को रुक-रुक बारिश हुई, जिसके कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया है। बृहस्पतिवार को राज्य के तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ था और खराब मौसम के कारण दो उड़ानें रद्द करनी पड़ी थी, हालांकि शुक्रवार को उड़ानें सामान्य रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *