अक्षय कुमार ने राजपाल यादव को किया साइड! वीडियो वायरल होने पर ट्रोल हुए ‘अक्की’, एक्टर ने खुद बताया सच

Rajpal Yadav on Viral Video: बॉलीवुड के कॉमेडी किंग राजपाल यादव और अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्‍म की कास्‍ट प्रमोशन करने में पूरी तरह से व्‍यस्‍थ्त है. इस दौरान बीते दिनों एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें अक्षय कुमार राजपाल यादव को साइड में करते नजर आए थे. इस वीडियों के सामने आने के बाद से अक्षय कुमार ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए और विवाद खड़ा हो गया. अब इस पूरी कंट्रोवर्सी में राजपाल यादव का रिएक्शन सामने आ गया है.

वीडियो के वायरल होने पर निशाने पर आए थे अक्षय कुमार
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो राजपाल यादव और अक्षय कुमार की आने वाली फिल्‍म के प्रमोशन के दौरान का था. जहां ‘भूत बंगला’ की टीम सीरियल ‘नागिन’ के सेट पर पहुंचे थे. वीडियो में अक्षय कुमार, प्रियंका चाहर चौधरी, एकता कपूर और कनिका मान साथ पोज देता हुए दिखाई दे रहे हैं.

इस समय बने वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अक्षय कुमार राजपाल यादव को साइड में खड़े होने के लिए कह रहे हैं. जिसे कई ट्रोलर्स ने और नेटिजन्‍स ने राजपाल का अपमान बता दिया. इसके बाद से ही अक्षय कुमार ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए. हालांकि, इस पूरे विवाद पर राजपाल यादव ने सभी झूठे दावों को खारिज करते हुए इसके पीछे की असल वजह बताई.

राजपाल ने बताई असल वजह
इस पूरे विवाद पर राजपाल यादव ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि उस दिन के विवाद की बात करें तो अक्षय और एकता दोनों बाकी दो लड़कियों के साथ आए थे. मुझे देर हो गई थी और बाकी लोग मेरा इंतजार कर रहे थे. जैसे ही दौड़ता हुआ आया तो मैं ल‍ड़कियों के बीच में आ गया. अक्षय पाजी मुझसे कह रहे थे कि हम महिलाओं को बीच में रखेंगे, मैं एक तरफ खड़ा होऊंगा और वह दूसरी तरफ. अक्षय की ग्रुप फोटो में महिलाओं को प्राथमिकता देने की पुरानी आदत होने के कारण उन्‍होंने ऐसा किया था.

हम दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं
राजपाल यादव ने आगे कहा कि यहा अक्षय पाजी की सही सोच को दर्शाता है. मुझे नहीं पता कि दूर से लोगों ने क्या सोचा है. दरअसल, अक्षय का यह तरीका है कि कि जब तीन लड़कियां और दो लड़के होते हैं, तो तीनों लड़कियां हमेशा बीच में रहती है और एक लड़का एक तरफ वहीं दूसरा लड़का दूसरी तरफ होता है.

उन्‍हाेंने आगे कहा कि अक्षय के साथ अपने जुड़ाव की बात करुं तो अक्षय पाजी और मैं ‘मुझसे शादी करोगे’ से लेकर ‘भूत बंगला’ तक हम दोनों ने एक-दूसरे पर दस बार चिल्‍लाया होगा, दस बार रिहर्सल की होगी. असल जिंदगी में वो मुझसे प्‍यार करते हैं और मैं उनसे प्‍यार करता हूं. साथ ही मैं उनसे कहीं न कहीं प्रेरणा लेता हूं. हम दोनों ही एक-दूसरे के अभिनय को अच्‍छे से जानते हैं और हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं.

बहुत सी फिल्मों का हिस्‍सा रहे हैं अक्षय और राजपाल
अक्षय कुमार और राजपाल यादव की जोड़ी ने कई हिट फिल्में की हैं. इसमे से सबसे ज्यादा चर्चित ‘फिर हेरा फेरी’, भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी फिल्‍में शामिल हैं. अब दोनों प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ‘भूत बंगला’ में एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं. इस फिल्‍म में अक्षय और राजपाल के अलावा तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और असरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *